
भव्यता और श्रद्धा से पूर्ण हुई 71 निशानों की श्याम निशान यात्रा
अकलतरा से नैला श्याम मंदिर तक उमड़ा श्रद्धा का सागर
NTN NEWS REPORT// अकलतरा। बाबा श्याम की असीम कृपा और भक्तों की गहरी आस्था के बीच इस वर्ष अकलतरा से नैला श्याम मंदिर तक आयोजित भव्य श्याम निशान यात्रा अद्भुत दिव्यता के साथ संपन्न हुई। 71 पवित्र निशानों के साथ निकली यह पावन पदयात्रा भक्तों की भारी उपस्थिति, जयकारों और अखंड श्रद्धा के वातावरण में अपने गंतव्य तक पहुंची।
पूरे मार्ग में भक्तों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और कठिन यात्रा को सहजता से पूर्ण करने की उनकी हिम्मत ने यात्रा को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस निष्ठा और श्रद्धा से बाबा श्याम अवश्य प्रसन्न होंगे और सभी भक्तों की अरदास स्वीकार करेंगे।
यात्रा मार्ग में जांजगीर के सिंघानिया परिवार, अकलतरा, सुल्तानिया बनारी, माँ बमलेश्वरी पेट्रोल पंप एवं केवीसी एजेंसी नैला द्वारा किए गए भव्य स्वागत और मिले स्नेह ने सभी को भाव-विभोर किया। समाजसेवी आलोक अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराई गई बस सुविधा के लिए भी भक्तों ने आभार व्यक्त किया।
पदयात्रा आयोजकों और श्रद्धालुओं ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए अगली यात्रा को और अधिक भव्य बनाने का संकल्प लिया।