Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह आंदोलन 1 मई को

जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर अनशन का ऐलान

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचने के विरोध में विधायक ब्यास कश्यप द्वारा 1 मई 2026 को सत्याग्रह आंदोलन (अनशन)  किया जाएगा। यह आंदोलन कलेक्टर कार्यालय के सामने, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

फाइल फोटो

विधायक ने आरोप लगाया है कि राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं—जैसे ग्रामीण विकास, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, अनुसूचित जाति विकास और सीएसआर मद सहित अन्य योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। साथ ही, विकास कार्यों में लगातार अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता देखने को मिल रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सम्मान, विकास और अधिकारों की लड़ाई है। इसके माध्यम से जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया जाएगा।


प्रमुख मांगें:

  • सभी सरकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए
  • अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले
  • विकास कार्यों में हो रही अनदेखी और भेदभाव को समाप्त किया जाए
  • प्रशासनिक उदासीनता पर तत्काल कार्रवाई की जाए

आमजन से अपील:
विधायक ब्यास कश्यप ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर अपने अधिकारों की आवाज उठाएं और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग ही बदलाव की शुरुआत करेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!