Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, जांजगीर में आज शाम निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 26 जुलाई 2026। कारगिल विजय दिवस की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण संघ, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा रविवार 26 जुलाई को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।

प्रतीकात्मक एआई तस्वीर

पूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना द्वारा कारगिल युद्ध में अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान को परास्त कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की गई थी। इसी गौरवशाली विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

संघ ने बताया कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत रविवार 26 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और देशभक्ति का संदेश देगी।

इसके पश्चात शाम 6:00 बजे शहीद स्मारक, कचहरी चौक, जांजगीर में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।

पूर्व सैनिक कल्याण संघ ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • तिथि: 26 जुलाई 2026 (रविवार)
  • समय: शाम 4:30 बजे
  • कार्यक्रम: कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर से भव्य बाइक रैली
  • समय: शाम 6:00 बजे
  • कार्यक्रम: श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह
  • स्थान: शहीद स्मारक, कचहरी चौक, जांजगीर

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!