
बसंत पंचमी पर संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
स्वामी सुरेन्द्र नाथ ने शिक्षकों को बताया सामाजिक विकास का अग्रदूत
NTN REPORT// जांजगीर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन किया गया। कैलेंडर का विमोचन स्वामी सुरेन्द्र नाथ के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षक समाज की भूमिका, संगठन की उपलब्धियां और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि संघ के इस वार्षिक कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश, ऐच्छिक एवं स्थानीय अवकाश के साथ-साथ पूरे वर्ष का मासिक विवरण शामिल किया गया है। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों और कर्मचारी हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का उल्लेख करते हुए पांडवों की तरह एकजुट होकर शिक्षक एवं कर्मचारी हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष शरद राठौर ने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने स्वामी सुरेन्द्र नाथ को एक पिता स्वरूप संरक्षक बताते हुए उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण भावना के लिए आभार व्यक्त किया।
स्वामी सुरेन्द्र नाथ ने अपने आशीर्वचन में शिक्षकों को सामाजिक विकास का अग्रणी स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकीय कार्य को गरिमापूर्ण बताते हुए उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को दिया जाने वाला ज्ञान ईश्वरीय भाव से समझकर पूर्ण निष्ठा और तल्लीनता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं सभी शिक्षक साथियों के प्रति आभार संगठन सचिव पुरुषोत्तम कश्यप द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शरद राठौर, जिला सचिव देवेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश राठौर, महामंत्री सेवक राठौर, संगठन सचिव पुरुषोत्तम कश्यप, सह सचिव प्रमोद टंडन सहित जिला सदस्यों में पंकज कौशिक, मनींद्र कुमार पाण्डेय, राजकुमार हंसले, विश्वनाथ कश्यप, नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत मधुकर, नवनियुक्त बमनीनडीह ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, सुकलाल साहू, अश्विनी आदित्य, दिनेश साहू, सुखचैन दास महंत, यशवंत कश्यप, तेरस पंकज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वामी सुरेन्द्र नाथ द्वारा सभी सदस्यों को शिक्षकीय पद की मर्यादा बनाए रखने और संगठन के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।