Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

गुरु घासीदास बाबा जयंती पर भूमि पूजन व विकास कार्यों का आयोजन, कई दिग्गज अतिथि होंगे शामिल

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर ग्राम बेलटुकरी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन सहित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सतनामी समाज सहित मंत्री, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत बेलटुकरी में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु घासीदास बाबा के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा गांव के विकास कार्यों को गति देना है।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे गुरु खुशवंत साहेब

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी कमलेश जांगड़े

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश जांगड़े, सांसद (जांजगीर-चांपा लोकसभा) द्वारा की जाएगी।

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रहेंगे अतिविशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में—

  • कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा
  • अम्बेश जगाड़े, पूर्व विधायक, पामगढ़ विधानसभा की उपस्थिति रहेगी।

जिला व जनपद पंचायत की जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष सहभागिता

विशेष अतिथि के रूप में—

  • सत्यलता मिरी, अध्यक्ष जिला पंचायत, जांजगीर-चांपा
  • शारदा सनत देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत, बलौदा
  • शशि कला अजीत सिंह, सदस्य जिला पंचायत, जांजगीर-चांपा
  • पुष्पा नरेश लहरे, सदस्य जनपद पंचायत, बलौदा कार्यक्रम में शामिल होंगी।

24 जनवरी को रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम 24 जनवरी 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुर वंदना शशि रंगीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। कार्यक्रम स्थल – ग्राम पंचायत भवन के पास, बेलटुकरी, विकासखंड बलौदा जिला – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

ग्राम पंचायत एवं सतनामी समाज के सहयोग से आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बेलटुकरी सरपंच इंजी. प्रदीप पाटले, उप सरपंच, समस्त पंचगण एवं सतनामी समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!