Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

राकेश राठौर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल

जांजगीर-चांपा जिले को मिला प्रतिनिधित्व, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नवीन प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। घोषित सूची में जांजगीर-चांपा जिले के युवा नेता राकेश राठौर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।राकेश राठौर पूर्व में संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे जिला मीडिया सह प्रभारी जांजगीर, जिला आईटी सेल कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो नगर मंडल प्रशिक्षण प्रमुख तथा बूथ अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा रायगढ़ जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, युवा नेता राहुल सेन, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु राठौर, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव चमन सिंह, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद दिनेश राठौर तथा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि राकेश राठौर अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर सहकारिता प्रकोष्ठ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!