
आईपीएल में अरबों की बरसात: राजस्थान रॉयल्स और RCB की रिकॉर्ड डील, नए मालिकों के हाथों में दो दिग्गज फ्रेंचाइजी
NTN NEWS REPORT// नई डील से पहले राजस्थान रॉयल्स में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बडाले के पास 65% की हिस्सेदारी थी. लेकिन अब पूरे 100 फीसदी की हिस्सेदारी काल सोमान की होगी. हालांकि, यह डील भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर है।

आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिनों को वक्त बचा है. लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही रेस अब खत्म हो गई है. अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को अब खरीद लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल सोमानी ने इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ करीब 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 13,600 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीदा है. इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है. बताते हैं कि काल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo.AI के फाउंडर हैं. इस कंसोर्टियम को अमेरिकी बिजनेसमैन Rob Walton का भी सपोर्ट है, जो Walmart फैमिली से जुड़े हैं. इसके अलावा, इसमें हैम्प फैमिली भी शामिल है, जो Detroit Lions टीम की मालिक है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई ओनरशिप का असर आईपीएल 2026 के बाद से देखने को मिलेगा. इस नई डील से पहले राजस्थान रॉयल्स में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बडाले के पास 65% की हिस्सेदारी थी. लेकिन अब पूरे 100 फीसदी की हिस्सेदारी काल सोमान की होगी.
हालांकि, यह डील भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर है और जल्द ही साइन होने की उम्मीद है. सूत्र के मुताबिक डील अगले 4-5 दिनों में घोषित हो सकती है. इस बीच, एक और बड़ी आईपीएल टीम RCB (डिफेंडिंग चैम्पियन) भी बिक्री के लिए तैयार बताई जा रही है. IPL में राजस्थान रॉयल्स के सफर की बात करें तो इस फ्रेंजाइजी ने लीग के पहले चरण यानी साल 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में पहला ही खिताब अपने नाम किया था. लेकिन इसके बाद टीम को लगातार संघर्षों का सामना करना पड़ा. साल 2022 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन तब गुजरात टाइटंस ने टाइटल अपने नाम किया था. हालांकि मालिकाना हक में बदलाव आईपीएल 2026 सीजन के बाद ही प्रभावी होगा. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अपनी तैयारियों में जुटी है.
टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी. नए कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा के नेतृत्व में टीम का पूरा ध्यान मैदान पर प्रदर्शन पर है. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए बड़ा बदलाव किया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर और टी20 कप्तान दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है. शनाका को 2 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा गया है.
फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर और हेड कोच कुमार संगकारा ने कहा कि सैम करन जैसे खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, लेकिन शनाका टीम का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
16,706 करोड़ में बिकी RCB भी बिकी
आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है.
ये डील मंगलवार को हुई. खास बात ये है कि आरसीबी की इस डील से पहले राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 15 हजार करोड़ की रकम में खरीदा है. यानी एक ही दिन में आईपीएल की दो टीमों का मालिकाना हक बदल गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी की ये डील United Spirits Limited (जो Diageo की सब्सिडियरी है) के साथ हुई है, जिसमें RCB की 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर की जाएगी. इस डील में आईपीएल के साथ-साथ WPL (महिला टीम) भी शामिल है. यानी आरसीबी की मेन्स और वुमेंस टीम का मालिकाना हक अब इन्हीं 4 हिस्सेदारों को मिल गया है. आर्यमान विक्रम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) चेयरमैन होंगे. सत्यान गजवानी (टाइम्स ग्रुप) वाइस चेयरमैन होंगे.
इसके अलावा कंसोर्टियम में David Blitzer (बोल्ट वेंचर्स) और Viral Patel (ब्लैकस्टोन) भी शामिल हैं. यह डील फिलहाल कुछ शर्तों पर निर्भर है. इसे BCCI, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और बाकी रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मंजूरी मिलनी बाकी है. इस डील को लेकर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, आईपीएल ने पिछले 20 साल में क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है और RCB जैसी टीम के साथ जुड़ना उनके लिए बड़ी बात है.
उन्होंने कहा कि वे इस टीम की विरासत को और आगे बढ़ाएंगे. वहीं, टाइम्स ग्रुप के Satyan Gajwani ने कहा, RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि आईपीएल की सबसे पॉपुलर ब्रांड्स में से एक है. उनका लक्ष्य इसे एक ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बनाना है. बोल्ट वेंचर्स के David Blitzer ने कहा, RCB के पास शानदार फैन बेस है और IPL दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती लीग्स में से एक है. वहीं ब्लैकस्टोन के Viral Patel ने कहा, RCB एक मजबूत ब्रांड है और इसमें आगे बढ़ने के कई मौके हैं.
नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है और वह टीम को अगले लेवल पर ले जाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि टीम मैदान पर ही नहीं, बल्कि फैंस और कम्युनिटी के साथ भी “Play Bold” अप्रोच जारी रखेगी. बता दें कि आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है. पिछले सीजन का खिताब आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर जीता था. ये पहला मौका था जब आरसीबी की टीम ने खिताब अपने नाम किया था. आरसीबी टीम का हिस्सा विराट कोहली हैं जिसके चलते इस टीम की फैन फॉलोइंग एक अलग ही लेवल की है. आईपीएल फैन्स में आरसीबी के लिए एक अलग ही जुनून है. इस टीम के फैन्स को सबसे लॉयल फैन्स कहा जाता है. अब खिताब जीतने के बाद इस टीम की लोकप्रियता और बढ़ गई है.