Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

NTN REPORT// रायगढ़, 24 फरवरी 2026। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पूंजीपथरा पुलिस ने चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त करते हुए कुल लगभग 82 लाख रुपये की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 23 फरवरी 2026 की दोपहर मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पूंजीपथरा पुलिस टीम ने घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर आ रहे चार ट्रकों को समारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ सामग्री लोड मिली।

80 टन कबाड़ जब्त, बाजार मूल्य 28.35 लाख रुपये

पुलिस जांच में जब्त कबाड़ का कुल वजन लगभग 80 टन पाया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 28 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है। चारों ट्रकों सहित कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 82 लाख रुपये बताया गया है।

जब्त ट्रकों का विवरण इस प्रकार है—

  • ट्रक क्रमांक CG14D0528 से लगभग 11 टन कबाड़
  • ट्रक क्रमांक CG04ML3765 से लगभग 25 टन कबाड़
  • ट्रक क्रमांक CG15AC4339 से लगभग 15 टन कबाड़
  • ट्रक क्रमांक AP31TF7866 से लगभग 29 टन कबाड़

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक, चोरी की संपत्ति होने का संदेह

पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध भी किया गया, जिस पर पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 एवं 12/2026 के तहत धारा 35(क)(ड) BNSS तथा 303(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई

  1. सुल्तान खान, पिता अमिर खान, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम कुनकुरी, जिला जशपुर नगर
  2. जाकिर मोहम्मद, पिता असीर मोहम्मद, उम्र 30 वर्ष, निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़
  3. महकुल अहमद, पिता एम.डी. दाउद अहमद, उम्र 50 वर्ष, निवासी चैनपुर, थाना उमाव, जिला बलिया (उ.प्र.)
  4. रघुबीर यादव, पिता हलकाईन यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी गडिगया, थाना नोहटा, जिला दमोह (म.प्र.)

अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पूरे अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इसी प्रकार सघन कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!