Advertisment
Uncategorized

भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश नैला रेल्वे स्टेशन के पास बरामद

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई थे शेखर चंदेल

छत्तीसगढ़/जांजगीर :- भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश बीती रात जांजगीर नैला रेल्वे स्टेशन के पास मिली है। संभावना जताई जा रही है की उन्होंने ट्रेन के सामने कुद कर अपना जान दे दी है।

घटना के बाद उनके समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मंच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए है।शेखर चंदेल भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई है। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है वही शहर में शोक की लहर दौड़ गई है उनके समर्थकों को यकीन नही हो पा रहा है की यह दुखद घटना कैसे घट गई पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!