Advertisment
भारतअन्य खबरें

गरीबों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला

पोषण सुरक्षा के लिए अहम फैसला

दिल्ली 09 अक्टूबर 2024// भारत सरकार के द्वारा आज गरीबों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुफ्त फोर्टीफाइड चावल की आपूर्ति जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने को मंजूरी दी है।

आज के केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में गरीबों के हित में यह भाजपा सरकार का ऐतिहासिक फैसला कहा जा रहा है। यह फैसला पोषण सुरक्षा के लिए अहम फैसला है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि गरीबों के हित की वेलफेयर योजनाएं जारी रहेंगी।

मोदी सरकार का यह फैसला हरियाणा चुनाव में मिली जबरदस्त सफलता के ठीक बाद आज की कैबिनेट बैठक में लिया गया है।इससे एक संदेश यह भी जाता है की हरियाणा चुनाव की सफलता में केंद्र की इस जनहितैषी योजना का भी बहुत बड़ा हाथ है। इस गरीब कल्याण योजना के विस्तार से निश्चित तौर पर आगामी दिनों में होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को फायदा मिलेगा इस योजना का विस्तार समाज के निचले तबके के गरीबों के जीवन को निश्चित तौर पर प्रभावित करेगा। भाजपा के इस फैसले को मास्टर कार्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!