Advertisment
छत्तीसगढ़खेल

राज्य स्तरीय शालेय बालिका 14 मिनी वर्ग में बिलासपुर जोन को मिला प्रथम स्थान

SPORTS HOCKEY:  राज्य स्तरीय शालेय बालिका हॉकी 14 वर्ष मिनी प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

बिलासपुर जोन ने दुर्ग को 2.0 से बस्तर को 3.0 से रायपुर को ड्रा खेलकर सबसे संघर्षपूर्ण सरगुजा को 2.1 से पराजित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम में खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर जांजगीर चांपा कोरबा जिले के खिलाड़ी शामिल थे। सभी खिलाड़ियों को मेरिट अवार्ड प्राप्त हुआ।

टीम को विजेता बनने पर चैंपियन ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।टीम के कोच गोपेश्वर कहरा राकेश गढ़वाल धनीराम यादव थे। सहायक कोच अमित यादव नैतिक महंत थे। सभी खिलाड़ियों के बेमिसाल प्रदर्शन व प्रथम स्थान प्राप्त करने औरगोल्ड मेडल जीतने पर जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के मार्गदर्शक अरुण झाझडिया जिला अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा संयोजक राजीव ठाकुर चेयरमैन कृष्णा गढ़वाल खेलो इंडिया सेंटर जांजगीर चांपा के कोच राकेश गढ़वाल अजीत गढ़वाल देवा गढ़वाल दीपक खरसान राजेश्वर कहर चंद्रजीत सोनवान सोमदेव कुमार अमित कुमार राज कटकवार संजना साहू सीमा सोनवानी पुष्पेंद्र गढ़वाल बादल गढ़वाल अंकुर गढ़वाल पप्पू सारथी अक्षय धीवर अमित कुमार रवि कहरा छबिलाल सुनील साहू ने बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!