
मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर का चुनाव संपन्न, आकाश सिंघानिया अध्यक्ष निर्वाचित
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव उपरांत आकाश सिंघानिया को अध्यक्ष, अनुभव अग्रवाल को सचिव तथा निकुंज भोपालपुरिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नई टीम के चयन पर सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल एवं प्रांतीय संयोजक प्रवीण अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंच के सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा, संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जांजगीर शाखा ने पूर्व में भी कई सराहनीय कार्य किए हैं और नई टीम से अपेक्षा है कि वे सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की पहचान सेवा और समर्पण से बनती है, इसलिए सभी पदाधिकारी सामूहिक भावना से कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करें।
कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मंच की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किए जाने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर दीपक सिंघानिया, विक्रांत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप सोनी, आशीष अग्रवाल, अखिल बंसल, संजय सुल्तानिया, नितिन अग्रवाल, अनिश पालीवाल, आशु अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सूजल खेमका, आदित्य भोपालपुरिया, यश भोपालपुरिया, शुभम भोपालपुरिया, अनुराम शर्मा, अंकित अग्रवाल, अमित पालीवाल, चमन अग्रवाल, चेतन शर्मा, कबीर मोदी, अरमान शर्मा, तुषार गोयल, सक्षम अग्रवाल, आकाश बंसल, राजेश शर्मा, नवदीप गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, सलभ अग्रवाल, राघव खेमुका, यशस्वी अग्रवाल, अमन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।