
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 35 एएसपी और 60 डीएसपी के तबादले, 95 अधिकारियों की इधर-उधर पोस्टिंग
NTN NEWS REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने नए साल से पहले व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 95 पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। जारी आदेश के तहत 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 60 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के तबादले किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। एक ही आदेश में बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई जिलों और इकाइयों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस फेरबदल को आगामी समय में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नए वर्ष से पहले किए गए इस बड़े प्रशासनिक निर्णय से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यगत संतुलन आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पूरी तबादला सूची संबंधित आदेश के साथ जारी की गई है…
