Advertisment
Advertisment
अपराधरायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

देह व्यापार मामले में बड़ी सफलता : 2.5 वर्षों से फरार ‘द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर’ का संचालक पिंटू जायसवाल गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// रायपुर। देह व्यापार से जुड़े गंभीर प्रकरण में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाईन क्षेत्र में संचालित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के माध्यम से देह व्यापार कराने के मामले में बीते ढाई वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी एवं स्पॉ सेंटर के संचालक पिंटू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 311/23 अंतर्गत धारा 4, 5 एवं 7 पीटा एक्ट तथा धारा 370 भादवि के तहत दर्ज है। मामले में दिनांक 24 जून 2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा सिविल लाईन क्षेत्र के शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्रवाई की गई थी।

रेड के दौरान स्पॉ सेंटर की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 02 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है।
घटना के बाद से ही स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल फरार चल रहा था। फरार आरोपी के विरुद्ध धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत विवेचना जारी रखी गई। इस मामले की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में की जा रही थी।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ आरोपी के गृह ग्राम कलमी/बरमपुर, जिला मुंगेली सहित अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी एवं रेड कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाईन एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने लगातार दबिश देकर अंततः आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि आरोपी लगभग 2.5 वर्षों से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी में मुंगेली पुलिस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण : पिंटू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल, पिता – स्व. संतोष जायसवाल, उम्र – 32 वर्ष,
निवासी – ग्राम बरमपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को देह व्यापार के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!