Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही — धारदार हथियार से लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// 04 अक्टूबर 25: जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण — नाम – पंकज पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र – 22 वर्ष निवासी – कोटाडबरी वार्ड नंबर 16, चांपा

घटना का विवरण — थाना चांपा पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोटाडबरी पटेलपारा चौक के पास एक व्यक्ति तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पंकज पटेल निवासी कोटाडबरी बताया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी — निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा ,उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा , आरक्षक वीरेश सिंह ,आरक्षक शंकर राजपूत  चांपा पुलिस की यह तत्परता क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!