Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

शादी का झांसा देकर नाबालिक से अनाचार: कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

NTN REPORT//जांजगीर-चांपा | 17 जनवरी 2026। जिले में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में जांजगीर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर डरा धमकाते हुए अनाचार की वारदात को अंजाम दिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप ताम्रकार (20 वर्ष) निवासी भाटापारा नैला, जांजगीर द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया, जहां उसके साथ अनाचार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस दौरान आरोपी अपने घर से फरार मिला, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नैला क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर डरा-धमकाकर अनाचार करने की घटना को स्वीकार किया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम सेन राठौर, राकेश तिवारी एवं आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!