Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

करही गोलीकांड: जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गांव में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस ने तेज और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तत्काल विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

जारी आदेश

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गांव करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस कैम्प के माध्यम से पूरे क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और गांव के आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने और उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!