Advertisment
खेलभारत

सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप के करीब, जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप के लिए लगाईं लंबी छलांग

फाइल फोटो

NTN NEWS REPORT// IPL Orange Cap and Purple Cap Leaderboard 2025: सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने भी पर्पल कैप की दौड़ में लंबी छलांग लगाई है।

IPL 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनो से हराया. इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई प्लेऑफ में पहुंच गई है जबकि दिल्ली का खिताब जीतने का सपना टूट गया है. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला, उन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्या ऑरेंज कैप के बहुत करीब पहुंच गए हैं, वहीं 3 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है।

बुधवार को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जड़े. 181 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 121 रनों पर ढेर हो गई. मिचेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए।

ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव : इस सीजन सूर्या के पास ये कैप थी लेकिन वह पिछड़ गए थे. पिछले मैच में साई सुदर्शन के शतक और शुभमन की 93 रनों की पारी ने उन्हें सूर्या से काफी आगे पहुंचा दिया था. लेकिन 73 रन बनाकर सूर्या एक बार फिर इस कैप के करीब पहुंच गए हैं. वह तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 13 मैचों में अभी तक 583 रन बनाए हैं. अभी ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास है, उनके 12 मैचों में 617 रन हैं. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड : 

साई सुदर्शन (GT): 617 रन
शुभमन गिल (GT): 601 रन
सूर्यकुमार यादव (MI): 583 रन
यशस्वी जायसवाल (RR): 559 रन
विराट कोहली (RCB): 505 रन

जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग : शुरुआती कुछ मैचों में चोट के चलते बाहर होने वाले जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हैं. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लगातार ऊपर आ रहे हैं. बुधवार को उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट ली. अब वह लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं. बुमराह के नाम अब 9 मैचों में 16 विकेट हो गए हैं. लिस्ट में देखें पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 गेंदबाज।

आईपीएल 2025 पर्पल कैप लीडरबोर्ड : 

प्रसिद्ध कृष्णा (GT): 21 विकेट
नूर अहमद (CSK): 21 विकेट
ट्रेंट बोल्ट (MI): 19 विकेट
जोश हेजलवुड (RCB): 18 विकेट
वरुण चक्रवर्ती (KKR): 17 विकेट
आईपीएल में आज किस टीम का मैच है?

आज गुरुवार, 22 मई को आईपीएल का 64वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है. ये मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!