Advertisment
जांजगीर-चांपा

‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में जांजगीर चाम्पा पुलिस के द्वारा वर्ष भर की कार्यवाहियों उपलब्धियों का पेश किया गया ख़ाखा

जांजगीर चाम्पा 01 जनवरी 2025// आज नव वर्ष के अवसर पर जांजगीर चाम्पा पुलिस द्वारा वर्ष भर में की गई कार्यवाहियों अपराधों का खाखा पेश किया जिसमें वर्ष भर की उपलब्धियों इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी।

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, भा.पु.से. के द्वारा बताया गया कि वर्ष भर जिले में अपराधों पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में सफलता प्राप्त की गई। जिले में घटित गंभीर अपराधों को सुलझाने, अपराधों के रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, साईबर अपराधों के रोकथाम एवं जागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने कई कदम उठाये गये है।

उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस ने गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही कर गहन विवेचना करते हुए अपराध नियंत्रण में अनुकरणीय कार्य किया है तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

वर्ष 2024 में जिले में वर्ष भर में कुल 5144 अपराधिक मामले दर्ज हुये है जिसमें से 4772 मामलों का सफल निराकरण किया गया है। जिसका लंबित का प्रतिशत 7.23 है, जो सफल समाधान दर को दर्शाती है।

वर्ष 2024 में जिला जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

01. हत्या : वर्ष 2024 में हत्या के 28 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें से 27 प्रकरण में आरोपी की पतातलाश कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

02. हत्या का प्रयास : जिले में वर्ष 2024 में हत्या के प्रयास के कुल 27 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें 25 प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

03. जिले में वर्ष 2024 में डकैती का 01 प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें त्वरित कार्यवाही करते आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

04. लूट :- जिले में 17 लूट का प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें 14 प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

05. संपत्ति संबंधी अपराधों में कुल 36.50 लाख रूपये की बरामदगी कर 141 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

06. दहेज मृत्यु : जिले में दहेज मृत्यु का 03 प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें तीनों प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

07. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत् जिले में पंजीबद्ध 40 मामले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग को त्वरित राहत प्रदान करते हुए कुल 3325000/-रू. की राहत राशि स्वीकृत कराई गई।

08. महिलाओं एवं बच्चियों पर घटित अपराध में शासन की मंशानुरूप पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनांतर्गत पीड़ित महिलाओं को 53 लाख रूपये एवं बच्चियों को 09 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कराई गई।
09. थाना सारागांव के अप0 क्र.86/2024 धारा 302,201,397,34 भादवि के आरोपियों 01. राहुल श्रीवास 02. सोम प्रभास उर्फ सोम 03. विवेक पुरी गोस्वामी के द्वारा दिनांक 13.04.2024 को बिलासपुर के वाहन चालक रमाकांत तिवारी को स्वीफ्ट डिजायर कार के लालच में अमरकंटक ले जाकर गला दबाकर हत्या कर शव को थाना सारागांव के ग्राम लखुरी में नहर के किनारे फेंक दिये। प्रकरण के सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल किया गया हैं।

10. थाना चांपा के अप.क्र.268/2024 धारा 450,302,382 भादवि. चांपा में मृतक छोटेलाल पाण्डेय अपने मकान में खाना खा रहा था उसी दौरान आरोपियों द्वारा घर अंदर घुस कर विद्युत वायर से मृतक का गला घोट कर हत्या कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को लूट कर भाग गये थे। सीसीटीव्ही फुटेज तथा लगातार पतासाजी कर प्रकरण के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात तथा नगदी रकम बरामद की गयी।

11. थाना अकलतरा के अप.क्र.241/2024 धारा 365,394,34 भादवि. के अर्जुनी ओव्हर ब्रीज के पास प्रार्थी को रूकवाकर मारपीट कर चांदी के चैन सोने के गिफ्ट आईटम, व्हीवो कंपनी का एक नग मोबाईल नगदी रकम 7000 रू. एवं मो.सा. होण्डा साईन क्र.सी.जी.10 बी.एम.9244 को लूटकर भाग गये जिसमें आरोपियों को लगातार पतासाजी कर 02 दिवस के भीतर लूट की गई संपत्ति को बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

12. थाना जांजगीर के अप.क्र.239/2024 धारा 457,380,120बी भादवि थाना जांजगीर क्षेत्र के मां मनका दाई मंदिर खोखरा से सोने चांदी का जेवर एवं नगदी रकम 150000/-रू. को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गये थे, जिसमें आरोपियों को गंजाम (उडीसा) सीसीटीव्ही फुटेज तथा कॉल डिटेल के विश्लेषण के आधार पर गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया गया ।

13. थाना बिर्रा क्षेत्र के महानदी में बंद बोरी में लाश मिला था जिसकी पहचान थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन निवासी का होना पाया गया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 373/24 धारा 103 (1) 238, 61 (2), 3 (5) बीएनएस. का अपराध दर्ज कर प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

14. जिले में वर्ष 2024 में 3359 शिकायात प्राप्त हुई थी जिसमें त्वरित कार्यवाही कर 2765 शिकायतों का निराकरण किया गया है।

15. परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर में इस वर्ष 2024 में कुल 758 शिकायत प्राप्त हुयी जिसमें से कुल 681 को निराकरण किया गया।

16. जिले में अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत् 1394 प्रकरण पंजीबद्ध कर 1397 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 1209301/-रूपये की लगभग 7 हजार लीटर शराब जप्त की गई। साथ ही उक्त प्रकरणों से संबंधित कुल 25 वाहनों को जप्त किया गया जिसमें से 14 वाहनों को राजसात कराया गया।

17. जिले में सन् 2024 में कुल 27 प्रकरण दर्ज किये गयें, जिसमें गांजा 86.826 किलो ग्राम, नशीली सिरप 1513 नग, इंजेक्शन 149 एवं 5642 नग टेबलेट बरामद किया गया है।

18. जिले के थाना/चौकी में अपहृत बालक/बालिकाओं के कुल 188 अपराध दर्ज हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न प्रान्तों में टीम भेजकर कुल 30 बालक एवं 145 बालिकाओं को बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 के पूर्व के लंबित 58 अपहृत बालिकाओं के भी मामलों में बरामदगी सुनिश्चित की गई इस तरह से वर्ष 2024 में कुल 233 अपहृत बालक/बालिकओं की बरामदगी कर उनके परिजनों को सौंपा गया एवं आरोपियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

19. मिशन सिक्योरसिटी के तहत गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों के सहयोग से चांपा शहर में 10 प्रमुख चौक-चौराहों में 70 सीसीटीव्ही कैमरे लगाई गई हैं। इसी प्रकार जांजगीर शहर में नागरिकों एवं व्यापारियों के द्वारा भी प्रमुख चौको पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने हेतु प्रस्तावित है। अकलतरा के 06 चौकों पर 13 कैमरे, शिवरीनारायण के 05 चौकों में 15 कैमरे तथा पामगढ़ के 02 चौकों में 06 कैमरे लगाये गये है इसी प्रकार ग्रामीण थानों में भी प्रमुख रास्ते एवं पेट्रोलपंप ढाबा बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान से संर्पक कर मार्ग को कव्हर करते हुए कैमरे लगवाये गये है। जिले के उक्त सभी कैमरें को त्रिनयन एप में एन्ट्री की गई है।

20. इस वर्ष जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत संपत्ति संबंधी अपराध में आदतन 03 व्यक्तियों के विरूद्ध निगरानी बदमाश, शरीर संबंधी अपराध के आदतन 09 बदमाशों के विरूद्ध गुण्डा बदमाश की सूचि में लाया गया।

21. हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम जांजगीर अंतर्गत जिले में स्कूल, कालेजों, हाट बाजार, गांव एवं शहरों में चलाया जा रहा है। जिसमें विशेष टीम गठित करके महिला जागृति, सायबर जागृति, तथा यातायात जागृति का कार्य किया जा रहा है। महिला जागृति के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के संबंध में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुड टच, बेड टच, छेड़छाड़, यौन प्रताड़ता, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर शोषण के बारे मेंजानकारी दी जा रही है। इस विषय पर एक विशेष लघु फिल्म दिखाकर लोगों को अपराध के बारे में संबंधित थाने में शिकायत करने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

22. जिले में आम नागरिकों के गुम हुए मोबाईल की पता तलाश कर सायबर सेल के माध्यम से लगभग 500 मोबाईल का पता लगाकर संबंधित वैध मालिकों को प्रदान किया गया।

23. इस वर्ष सायबर फ्राड के 839 मामलों में दो करोड़ उन्तीस लाख रूपये की ठगी हुई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5347572/- रूपये को होल्ड कराई तथा 934442/- रूपये पीड़ितों को वापस दिलाये।

24. जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा इस वर्ष कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने न केवल यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कियाए बल्कि जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति शिक्षित और प्रेरित किया है।

25. जांजगीर चाम्पा पुलिस की वर्ष भर की कार्यवाही की सूची :

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!