Advertisment
जांजगीर-चांपाअपराध

पहले बेरहमी से मारपीट कर हत्या की फिर हत्यारे के द्वारा षडयंत्र कर मृतक को खुद ही जिला अस्पताल भेजा

जांजगीर चाम्पा 31 दिसंबर 2024 // आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया फिर ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया ईलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अजय यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कन्हाईबंद चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1) BNS के तहत कार्यवाही की गई है। मृतक प्रदीप कुमार तिवारी उम्र 60 वर्ष साकिन कन्हाईबंद चौकी नैला का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 156/24 की जांच पर पाया गया कि आरोपी अजय यादव दिनांक 25.12.24 को शाम 06:30 से 07:30 बजे के मध्य ग्राम कन्हाईबंद नवा तालाब मंदिर के पास मृतक प्रदीप कुमार तिवारी को हाथ मुक्का व लात, घुसा से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया फिर ईलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भर्ती कराया जहां बेहतर इलाज के बिलासपुर सिम्स अस्पताल रिफर करने पर भर्ती कराया गया था। जिसका दिनांक 28.12.24 को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया। मर्ग जांच पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1016/ 24 धारा 103 (1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला पुलिस (IPS) अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल FSL टीम के साथ मौका घटनास्थल पहुंचकर मर्ग जांच कार्यवाही में लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP जांजगीर श्रीमती कवीता ठाकुर के नेतृत्व में चौकी नैला पुलिस द्वारा आरोपी अजय यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 31.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, प्र.आर, जगदीश अजय आर.संतोष प्रधान, आशीष यादव, संतोष रात्रे, नवीन तरूण एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!