
भारत
चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की जीत… भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
NTN REPORT // चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. कप्तान रोहित ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है।