Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

संविधान बचेगा तभी भारत देश बढ़ेगा: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी ने अटल चौक पर किया प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में “संविधान बचेगा तभी भारत देश बढ़ेगा” विषय पर आधारित भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे जांजगीर स्थित अटल चौक में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में संविधान के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रप्रेम तथा कला के प्रति रुचि विकसित करना रहा। यह आयोजन संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रेरणादायक वक्तव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ नीलम सिंह द्वारा दिए गए प्रेरणादायक परिचयात्मक वक्तव्य से हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात हेमंत द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने वातावरण को संगीतमय बना दिया, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।

इसके बाद रूजेल एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत की लय और ताल ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। श्रेयम द्वारा प्रस्तुत एकल गीत ने भावनात्मक रंग भर दिया।

नुक्कड़ नाटक रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसका निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्रकाश पांडेय ने किया। नाटक के माध्यम से संविधान की महत्ता और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

इसके पश्चात प्रसन्न मोदी द्वारा प्रस्तुत एकल गीत तथा विद्यालय के कोयर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अन्य विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एकल गीतों ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।

भारत माता की भूमिका बनी भावनात्मक क्षण

कार्यक्रम में पहर पाटनी द्वारा भारत माता के रूप में निभाई गई सशक्त भूमिका सभी के लिए गर्व और भावनात्मक क्षण बन गई।

मुख्य अतिथियों ने की सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोकुल रावटे (सीईओ, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा), ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट), ललन कुमार पटेल (यातायात पुलिस प्रभारी), रवि पाण्डेय (भाजपा नेता), महंत कुमार शर्मा एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

गोकुल रावटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित यह नुक्कड़ नाटक अत्यंत सराहनीय है और भविष्य में वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी ऐसे आयोजन करने के लिए ब्रिलियंट परिवार को प्रेरित किया।

ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संविधान बचेगा तभी भारत देश बढ़ेगा जैसे विषय पर आधारित आयोजन समाज को दिशा देने वाले हैं।

रवि पाण्डेय ने कहा कि ब्रिलियंट संस्था द्वारा आयोजित यह नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की गूंज दिल्ली के राजपथ तक सुनाई देगी।

विद्यार्थियों को कराया गया पुलिस नियंत्रण कक्ष का भ्रमण

कार्यक्रम के पश्चात सागर पाठक (साइबर क्राइम इंचार्ज) द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी मिली।

सफल आयोजन, सभी के सहयोग से हुआ संभव

पूरे कार्यक्रम में नीलम, प्रकाश, हेमंत, योगेश, महेश्वरी, ऋषभ एवं दिनेश ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या सोनाली सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। संपूर्ण कार्यक्रम सफल, अनुशासित एवं अत्यंत सराहनीय रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!