Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

धुरकोट (नवागढ़) में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

NTN NEWS REPORT// नवागढ़, 4 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन आज धुरकोट (नवागढ़) में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का आयोजन 4 अप्रैल 2026, शनिवार को किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार बैंक की प्राथमिकता है। नई शाखा खुलने से धुरकोट एवं आसपास के ग्रामीणों को बचत, ऋण एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार सिंह तथा शाखा प्रबंधक दीपक धर दीवान सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत किया गया और नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

नई शाखा के शुरू होने से ग्रामीण अंचल में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ भी आमजन तक सुगमता से पहुंच सकेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!