Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अधिक मास में गायत्री प्रज्ञा मंदिर जांजगीर में विष्णु जी की पूजा-अर्चना, 33 परिक्रमा और विशेष आरती का आयोजन

NTN REPORT// जांजगीर। अधिक मास पुरुषोत्तम महीने के पावन अवसर पर गायत्री प्रज्ञा मंदिर जांजगीर में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु की चालीसा, आरती और स्तुति कर 33 परिक्रमा पूरी की।मंदिर में उपस्थित सभी महिलाओं ने सुहाग सामग्री और तुलसी पत्ती अर्पित कर भगवान विष्णु की पूजा की। इस अवसर पर भगवान को 33 मालपुआ का भोग लगाया गया तथा 33 बातियों से विशेष आरती की गई। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्रीमती चमेली शुक्ला ने बताया कि अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। अधिक मास में किए गए धार्मिक कार्यों का फल सामान्य समय की अपेक्षा अधिक प्राप्त होता है, इसी कारण इसे अधिक मास कहा जाता है। यह विशेष मास लगभग तीन वर्ष में एक बार आता है।

पूजन कार्यक्रम में किरण सिंह, ममता पांडे, उषा किरण यादव, रितु साहू, अनुराधा शुक्ला, मंजू लता राठौर, रंजिता यादव, छाया शर्मा, नमीषा थवाईत, बबीता पांडे, निशिका शुक्ला, अभिलाषा सिंह, सविता बरेठ, नम्रता सिंह, विजिया सिंह, सुकन्या सिंह सहित अन्य श्रद्धालु महिलाएं शामिल रहीं।

पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं को सुहाग सामग्री और भोग प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान विष्णु का स्मरण कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!