
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा
हितेश यादव बने भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला जांजगीर चाम्पा के मुख्य आयुक्त
जांजगीर चाम्पा 05 नवंबर 24// युवा भाजपा नेता एवं नगर पालिका जांजगीर नैला वार्ड 16 के लगातार तीन बार के पार्षद हितेश यादव को भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला जांजगीर चाम्पा का मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है।
उनके इस नियुक्ति से युवा वर्ग में खासा उत्साह नजर आ रहा है उनकी इस नियुक्ति से आने वाले कुछ दिनों में नगरीय निकायों के चुनाव में एक उत्साह का माहौल बनेगा क्योंकि हितेश यादव(राजा) की युवा वर्ग में एक अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। पार्षद के तीनों ही चुनाव में लगातार एक बड़ी लीड से विजयी होते आए है।