Advertisment
अपराध

जीआरपी बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही दो अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर 15 फरवरी 2025//  बिलासपुर जीआरपी पुलिस के द्वारा अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। बड़ी तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के बताए अनुसार इन आरोपियों के पकड़े जाने से अन्य और भी नशे के सौदागरों तक पहुंचा जा सकता है, इसी क्रम में  पुलिस अधीक्षक रेल श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशन पर मादक पदार्थों की अवैध परिवहन एवं रोकथाम के संबंध में प्राप्त निर्देश के कम में ट्रेनों एवं प्लेटफार्म की विशेष चेकिंग की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 14.02.2025 को जीआरपी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जो बनारस, प्रयागराज उत्तरप्रदेश से सारनाथ एक्सप्रेस में नशीली सीरप बिलासपुर ला रहे है। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी बी.एन.मिश्रा हमराह स्टाफ उसलापुर प्लेटफार्म नंबर 01 गये जहां दो युवक रेल्वे स्टेशन रापुर प्लेटफार्म नंबर 01 पेण्ड्रारोड छोर में बंद स्टॉल के बाजू में बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर दोनों ने अपना-अपना नाम राहुल शुक्ला पिता सुनील शुक्ला उम्र 33 वर्ष पताः विद्या नगर, डॉक्टर सहगल गली, तारबहार, थाना तारबहार जिला बिलासपुर एवं नीरज वस्त्राकर पिता रामकुमार वस्त्राकर, उम्र 27 वर्ष, रेल्वे कंस्ट्रक्शन कालोनी, बिलासपुर थाना तारबहार, जिला बिलासपुर का रहने वाला बताये दोनो के पास से दो प्लास्टिक के बोरी में कुल 360 नग 100 एमएल का प्रतिबंधित मनः प्रभावी नशीली सीरप (ONEREX) किमती 70.200 रू. का तथा दो नग मोबाईल किमती 30,000 रू. का एवं नगदी रकम 44350 रू. कुल 1,44,550 (एक लाख चंवालीस हजार पांच सौ पचास रूपये का) आरोपियों से विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाये जाने पर अपराध कमांक 12/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार माननीय विशेष न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपियों के द्वारा बनारस एवं प्रयागराज से बस एवं ट्रेनों के माध्यम से तस्करी कर छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में अधिक दामों में बिकी करना बताये, आरोपियों के मोबाईल डिटेल एवं लेनदेन संबंधी जांच की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बी.एन. मिश्रा प्रधान आरक्षक पंचराम जालान, फिरोज खान, आरक्षक बिसाहूदास, अवधेश मिश्रा, अभिषेक मांझी, विशाल खटकर एवं शत्रुहन मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!