Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़

वन विभाग का रेंजर रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

NTN REPORT 14 FEB 2025 // जिला रायगढ़ में रेंजर, खरसिया को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है एसीबी ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के साथ साथ रेंजर वन विभाग को भी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जिस प्रकार से लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है निःसंदेह यह सुशासन के लिए बहुत जरूरी है और विष्णु देव सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति में फिट भी है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की कमर तोड़ने के लिए एसीबी को चाहिए कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार करे उनके रंगे हाथों पकड़े जाने का इंतजार ना करते हुए उनकी कुंडली तैयार करते हुए उनके शासकीय सेवा में आने के उपरांत आय में जो हजारों लाखों गुना बढ़ोत्तरी हो रही है वह कहा से प्राप्त की हुई आय है एक बार यदि इस तरह की कार्यवाही हो जाए तो भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत कमाई के धनकुबेरों से जो खजाना मिलेगा वह पूरी अर्थव्यवस्था को थाम लेगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार बजरंग लाल सिदार, ग्राम खड़गांव, जिला रायगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के निर्माण हेतु शासकीय भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिये कलेक्टर कार्यालय द्वारा टी.पी. वस्त्रकार, रेंजर खरसिया (वन विभाग) को मौके की जांच कर रिपोर्ट देने हेतु लिखा गया था।

प्रार्थी द्वारा रेंजर, खरसिया से मुलाकात करने पर जांच रिपोर्ट बनाने हेतु 25,000 रू. रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् प्रार्थी 15,000 रू. की ही व्यवस्था कर पाया, जिसे आज दिनांक 14.02.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी टी.पी. वस्त्रकार, रेंजर, खरसिया को 15,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी के निवास स्थान की भी तलाशी जारी है।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!