Advertisment
Advertisment
खेलजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

स्व. विनोद नेमी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जांजगीर में खेल भावना और श्रद्धा का अनूठा संगम, 17 टीमों ने लिया हिस्सा

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। जिले में स्वर्गीय विनोद नेमी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन बनी, बल्कि स्व. नेमी के खेल जीवन, संघर्ष और योगदान को याद करने का भावुक अवसर भी रही।

उद्घाटन समारोह : गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में— पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े , नगरपालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल , जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी , मंडल अध्यक्ष हितेश यादव , जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह , पार्षद प्रिंस शर्मा, उमेश राठौर, दिनेश राठौर , गजानन प्रसाद नेमी, अशोक पालीवाल, रोशन नेमी , सोनू यादव, गोलू दुबे, रिया यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

समापन समारोह : सम्मान, घोषणाएं और उत्साह

समापन अवसर पर प्रतियोगिता को और अधिक गौरव प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों में— विधायक व्यास कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अमर सुल्तानिया , मनोज पाण्डेय , जिला हॉकी संघ अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा , पार्षद अरमान खान, अजीत गढ़वाल , डॉ लोकेंद्र कश्यप, जितेंद्र तिवारी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।

पुरानी यादें ताज़ा, भावनाओं से भरा आयोजन

इस अवसर पर स्व. विनोद नेमी का पूरा परिवार, जांजगीर सहित प्रदेश भर के वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे। स्कूल जीवन की यादें, मैदान के संघर्ष और साथियों के अनुभव साझा करते हुए सभी ने स्व. नेमी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. नेमी के प्रयासों से जांजगीर बास्केटबॉल संघ को राष्ट्रीय पहचान मिली। उनके नेतृत्व में कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ और जिले से अनेक राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले।

वरिष्ठ खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपस्थिति

इस अवसर पर— राजीव बैस, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ आदित्य केशरवानी, उमेश केशरवानी, प्रफुल्ल तिवारी, अशोक साव, केशव साहू, विजय यादव, राजेश यादव, राजेश पांडेय, संस्कार द्विवेदी, बल्ला सिंह, विक्रम सिंह, विजय मराठे, भीम रोहिदास, अनिल राठौर, हेमंत तिवारी, संजय यादव, रघुवीर सिंह, विकास पालीवाल, अरुण तिवारी, निलेश तिवारी, अजय राठौर,मुकेश सिंह राजकुमारी सिंह, रश्मि गोड, स्वीटी बैंस, डिंपी बैंस सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता परिणाम : फाइनल मुकाबले में दिखा रोमांच

पुरुष वर्ग फाइनल

फॉरेस्ट – 74 अंक /  भिलाई – 63 अंक।                         🏆 फॉरेस्ट टीम बनी विजेता

महिला वर्ग फाइनल

SECR रेलवे – 55 अंक / राजनांदगांव – 35 अंक।           🏆 SECR रेलवे टीम विजेता रही। कुल 9 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

पुरस्कार वितरण

🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹11,000 एवं ट्रॉफी,🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹7,100 एवं ट्रॉफी (ट्रॉफी स्व. रामकुमार पांडे की स्मृति में)  बेस्ट खिलाड़ी ट्रॉफी – (स्व. चंद्रशेखर निर्मलकर एवं स्व. संदीप सिंह की स्मृति में) 🥉 तृतीय पुरस्कार – (स्व. शशिभूषण सिंह की स्मृति में)

विशेष घोषणा समापन समारोह में विधायक व्यास कश्यप द्वारा स्व. विनोद नेमी की स्मृति में भवन निर्माण हेतु ₹10 लाख की महत्वपूर्ण घोषणा की गई, जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया।

आयोजन समिति का योगदान

इस सफल आयोजन में— भैरव मिश्रा, मुकेश बजाज, विवेक सिंह, विजेंद्र सिंह, अमितेश राठौर, अनीश शर्मा तथा जिला बास्केटबॉल संघ के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल भावना, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण बनी। स्व. विनोद नेमी की स्मृतियों को समर्पित यह आयोजन जांजगीर के खेल इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!