
जांजगीर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे नि:शुल्क सलाह
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। लिंक रोड जांजगीर स्थित क्षेत्र में केशव कृपा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह से वंचित न रहे। केंद्र में अलग-अलग रोगों से संबंधित परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को समय पर उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जांजगीर नगर के नगर संघ चालक संदीप तिवारी, प्रांत सेवा प्रमुख तुलसी दास, जिला कार्यवाह अमित गौरहा, जिला सेवा प्रमुख मुकेश चंद्रा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामायण सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, नगर कार्यवाह नीलसागर यादव, बस्ती प्रमुख विनोद गोपाल, नवनीत सिंह सहित नगर के स्वयंसेवक एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केशव कृपा समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।