Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चाम्पा में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: जमीन सौदा और शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चाम्पा, 17 नवम्बर 2025। जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में निवेश कर 25 माह में रकम डबल करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. भूपेंद्र कुमार साहू, पिता ईश्वर लाल साहू, उम्र 48 वर्ष

2. हिरेंद्र कुमार साहू, पिता भूपेंद्र कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष
दोनों निवासी बिलारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चाम्पा

मामले का पूरा विवरण : प्रार्थी राजेश कुमार साहू, निवासी बिलारी ने 14 नवम्बर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपी भूपेंद्र साहू ने उसे विश्वास दिलाया कि वह जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है तथा उसका बेटा हिरेंद्र शेयर मार्केट में निवेश कर बड़े मुनाफे कमा रहा है।

आरोपियों ने प्रार्थी को आश्वासन दिया कि यदि वह पैसा निवेश करता है तो 25 महीने में उसकी राशि ढाई गुना होकर ब्याज सहित डबल वापस मिल जाएगी। बार-बार दबाव और झांसे में आने के बाद प्रार्थी ने 30 नवम्बर 2023 से 25 अगस्त 2024 तक कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए।

राशि प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने रकम हड़प ली और धोखाधड़ी कर राशि वापस नहीं की। रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

टीम का योगदान : इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि रामप्रसाद बघेल (पुलिस सहायता केंद्र राहौद), आरक्षक बेदराम पटेल और प्रवीण कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!