
चौथी राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
लक्ष्य बनाकर लगन के साथ कार्य करें तो सफलता निश्चित - दुर्गा प्रसाद अधिकारी
जाँजग़ीर चाँपा // नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा चौथी राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं मीना केरकेट्टा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नेटबॉल एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर आयोजित की गई । इसके समापन व पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अभ्यागत सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी एसडीएम जांजगीर ने कहा कि लक्ष्य निश्चित कर लगन व अनुशासन के साथ कार्य करने से सफलता निश्चित ही मिलती है। जीवन में हारता वहीं है जो लड़ा नहीं।
नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल ने कहा कि खिलाड़ियों के लिये ऐसे आयोजन इस शहर में होना हम सब के लिये गर्व की बात है । पूर्व अध्यक्ष नपा. रमेश पैगवार ने कहा कि खेल में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है । हार जीत अपनी जगह है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में वे हर संभव मदद करेंगे, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने आयोजन को सराहा ।
स्वागत उद्बोधन में प्रदेश सचिव राजेश राठौर ने कहा कि सब जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं की 23 टीमो के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । यह आयोजन शहर के खेल प्रेमियों, ज़िला प्रशासन और आप सब के तन मन धन से मिले सहयोग से संभव हो पाया । उन्होंने स्व. रामकुमार पाण्डेय की स्मृति में मनोज पाण्डेय द्वारा पुरस्कार व स्मृति चिन्ह के लिए सहयोग दिये जाने सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। औपचारिक आभार ज्ञापन अनिल तिवारी अध्यक्ष जाँजगीर चाँपा नेटबॉल एसोशियेशन ने किया । संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने किया ।
दुर्ग की बालिकाओं व धमतरी के बालकों को मिली खिताबी जीत : फाइनल मुक़ाबले में दुर्ग की बालिकाओं को खिताबी जीत मिली। बालक वर्ग में धमतरी विजेता रहा। बालिकाओं में धमतरी की टीम उपविजेता रही। जबकि संयुक्त रूप से रायपुर व बिलासपुर जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। उधर बालक वर्ग में दुर्ग ने दूसरा स्थान तथा संयुक्त रूप से जांजगीर व जशपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले अतिथियों ने फाइनल मुक़ाबले के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाया ।
कार्यक्रम में एनएफआई प्रतिनिधि पवन पाटले, अनिल सिंह, चंद्रशेखर महतो, अशोक साहू, प्रीतम गढ़वाल रेफरी हिमांशु निषाद, मधुकांत निषाद, नावेद अंसारी, सुनीता साहू, महेश, शैलेन्द्र, निहाल, राजबहादुर, नीलेश शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा को भी कु सम्मानित किया गया। सुशील साहू, विजय, भूपेश राठौर, राहुल सिंह, अमन राव, आशुतोष पांडे, सत्यम दिनेश, शैलेंद्र कहरा, निहाल पांडे, रोशन लाठियां, प्रशांत कहरा, अनिश शर्मा, आदर्श सिंह, दुष्यंत, जवाहर कुर्रे, अनूप यदु, गोपाल रा साहू आदि का सहयोग रहा।