Advertisment
जांजगीर-चांपाराजनीतिरायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: नितिन नवीन के प्रस्तावक बने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दिल्ली रवाना

NTN REPORT// रायपुर, 17 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। नारायण चंदेल भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावक के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। वे 19 एवं 20 जनवरी को होने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में भाग लेंगे।इस दौरान वे छत्तीसगढ़ प्रदेश से पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की इस प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कुल 20 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इन्हीं वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

भाजपा संगठन के लिए यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें देशभर से वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!