Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

“ऑपरेशन उपहार” के तहत एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की अनुकरणीय पहल

धनतेरस और छोटी दीपावली पर बच्चों व बुजुर्गों के बीच खुशियाँ बाँटकर दिया मानवीय संवेदना का संदेश

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। त्यौहार केवल रोशनी और सजावट का नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने का प्रतीक होता है — इसी मानवीय भाव को साकार करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने “ऑपरेशन उपहार” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की।

धनतेरस और छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच पहुँचकर उनके साथ त्यौहार की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान उन्होंने मिठाई और फटाखे वितरित किए तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

बालगृह में बच्चों के बीच पहुँचे एसपी, गिटार भेंट कर खिल उठे मासूम के चेहरे : एसपी विजय कुमार पाण्डेय स्वयं शारदा चौक स्थित बालगृह जांजगीर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। बच्चों को मिठाई और फटाखे भेंट किए गए, जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो उठा। इस दौरान “ऑपरेशन उपहार” के अंतर्गत एक बच्चे को उसकी रुचि को ध्यान में रखते हुए गिटार भेंट किया गया, जिसे पाकर वह खुशी से झूम उठा। बच्चे के चेहरे पर आई मुस्कान ने इस पहल को और भी सार्थक बना दिया।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से की आत्मीय मुलाकात, बाँटीं मिठाइयाँ व फटाखे : बालगृह से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जांजगीर शहर के वार्ड क्रमांक 02 जुनापारा, भांठापारा क्षेत्र और खोखरा वृद्धा आश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय भेंट की। उन्होंने सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा मिठाई और फटाखे वितरित कर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा — “समाज में प्रेम, अपनापन और आपसी सहयोग ही सच्ची खुशियों का आधार है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से संवेदना और मानवता के भाव से जुड़ी हुई शक्ति है।”

संवेदना और मानवीयता का उदाहरण बनी पुलिस की पहल : इस पहल से जहाँ वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों की आँखें नम हो उठीं, वहीं बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखर गई। “ऑपरेशन उपहार” के माध्यम से जांजगीर-चांपा पुलिस ने यह संदेश दिया कि पुलिस प्रशासन केवल सुरक्षा और कानून की रखवाली नहीं करता, बल्कि समाज में प्रेम, करुणा और मानवीय संबंधों को भी सशक्त बनाता है।

“ऑपरेशन उपहार” अभियान न केवल जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य कर रहा है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता का सेतु भी मजबूत कर रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!