
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक जांजगीर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने निभाई मानव सेवा की जिम्मेदारी
NTN REPORT// जांजगीर। सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक जांजगीर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में बैंक के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। नियमित रूप से आयोजित होने वाले ऐसे शिविर समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर में शाखा प्रबंधक समीर पुथल, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर विष्णु बिसवाल, ब्रांच सेल्स मैनेजर योगेश दुबे सहित बैंक के कर्मचारी रूपेश आदित्य, पुरुषोत्तम कुमार, आकाश शर्मा, सोहन लाल, टंकेश्वर कर्ष, युवराज सिंह, आशुतोष सिंह, विकास खरसन, धनेश्वर धीवर, सुगंधि सोनी, रोशनी यादव एवं शेखर राठौर ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस दौरान बैंक प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। इस तरह के सामाजिक कार्यों से लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में आयुष्मान ब्लड सेंटर एंड कंपोनेंट, चांपा का विशेष सहयोग रहा। सेंटर की टीम ने शिविर में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज सेवा, संवेदनशीलता और मानव कल्याण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।