Advertisment
Advertisment
राजनीतिरायपुर

पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, सीएम विष्णु देव साय बोले– भाजपा के पक्ष में आएंगे नतीजे

NTN NEWS REPORT// रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न राज्यों में अप्रैल माह में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा।आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक असम, केरल और पुद्दुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे, जहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच विष्णु देव साय ने चुनावी ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहने वाली पार्टी रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पांचों राज्यों में भाजपा के पक्ष में परिणाम आएंगे।

साय ने कहा कि पार्टी संगठन और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भाजपा इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!