Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल देखिए जारी आदेश…

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 16 अप्रैल 2026।
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पूर्व निर्धारित अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि तपती गर्मी और लू के असर से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

पहले 1 मई से था अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित किया गया था।

अब 20 अप्रैल से लागू होगा अवकाश

संशोधित आदेश के तहत अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यानी अवकाश की अवधि बढ़ाकर पहले शुरू कर दी गई है।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त तथा अशासकीय विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

राज्य सरकार के इस निर्णय को अभिभावकों और शिक्षकों ने राहत भरा कदम बताया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय आगे भी लिए जाएंगे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!