
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवाशीष सिंह ने 84% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
NTN REPORT//जांजगीर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवाशीष सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कॉमर्स संकाय में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
देवाशीष सिंह प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जांजगीर के जिला अध्यक्ष विकास सिंह के सुपुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। देवाशीष की इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित समाज के विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
देवाशीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि देवाशीष शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती छात्र रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने यह साबित किया है कि समर्पण और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।