
NTN REPORT// नई दिल्ली,रायपुर, 28 नवंबर 2025।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन अभियान को और मजबूती देते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की गई ये नियुक्तियाँ प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को नया स्वरूप देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं।
पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने व्यापक समीक्षा की। इस समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों ने स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न हितधारकों से विस्तृत बातचीत कर अपनी रिपोर्ट तैयार की।
सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के प्रस्तुत होने के बाद एआईसीसी के वरिष्ठ नेताओं तथा संबंधित पर्यवेक्षकों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। इन चर्चाओं के बाद अंतिम प्रस्ताव तैयार कर कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन हेतु भेजा गया, जिसे आज मंजूरी प्रदान कर दी गई।
देखिए जारी आदेश और सूची…
