Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़राज्य/शहर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक निर्णय: राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी का प्रमोशन

NTN REPORT// रायपुर, 28 नवंबर 2025।  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए 36 अफसरों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी (Senior Selection Grade) में पदोन्नत कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को यह पदोन्नति निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने पर दी गई है, जिससे पुलिस विभाग में उत्साह और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

वरिष्ठ प्रवर श्रेणी—आईपीएस मिलने से पूर्व सर्वोच्च वेतनमान : राज्य पुलिस सेवा में यह वेतनमान आईपीएस अवार्ड मिलने से ठीक पूर्व का सर्वोच्च वेतनमान माना जाता है। इस श्रेणी में आने वाले अधिकारी अब पुलिस अधीक्षक (SP) या उसके समकक्ष पदों पर भी पदस्थापित किए जा सकेंगे।

16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सभी अधिकारी हुए लाभान्वित : सामान्यत: वरिष्ठ प्रवर श्रेणी के लिए 16 वर्ष की सेवा आवश्यक होती है, लेकिन पदों की रिक्ति कम होने के कारण कई बार यह प्रमोशन देर से मिलता रहा है।
वर्तमान सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 16 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी पात्र अधिकारियों को एकसाथ यह पदोन्नति प्रदान कर दी, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित वेतनमान और वरिष्ठता का लाभ उन्हें अब मिल गया है।

निर्णय से बढ़ेगा मनोबल : सरकार के इस सामूहिक निर्णय से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के मनोबल में बढ़ोतरी होगी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

नीचे देखें पूरी पदोन्नति सूची…

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!