Advertisment
राजनीति

कॉकरोच जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया ऐलान, 6 महीने में देशभर में संगठन विस्तार की तैयारी!

NTN REPORT// 07.08.26, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक के समापन के बाद संगठन के राष्ट्रीय ढांचे और कार्यसमिति का औपचारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, क्षेत्रीय विस्तार की रणनीति और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल की घोषणा करते हुए अगले छह महीनों में देशभर में संगठन विस्तार की योजना भी सार्वजनिक की है।

प्रतीकात्मक एआई तस्वीर

अभिजीत दिपके बने संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक

पार्टी ने 30 वर्षीय अभिजीत दिपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। संगठन विस्तार और विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी तथा दीपक बालियान को सह-प्रभारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में कई प्रमुख नियुक्तियां

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार—

  • आशुतोष रांका एवं सौरव दास को सह-संयोजक बनाया गया है।
  • आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
  • विजय मल्लांगी को मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कानूनी मामलों की जिम्मेदारी रत्ना सिंह संभालेंगी।
  • वैष्णवी गौर को शोध एवं नीति प्रमुख बनाया गया है।
  • रोहन देशपांडे को तकनीक प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • योगेश इंगले को वित्त प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 महीनों में पूरे देश में संगठन विस्तार का लक्ष्य

सीजेपी ने संगठन विस्तार के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व की भी घोषणा की है। पार्टी के अनुसार अगले छह महीनों में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा एवं शहर स्तर की संगठनात्मक इकाइयों का गठन किया जाएगा।

जोनल जिम्मेदारियां इस प्रकार तय की गई हैं—

  • उत्तर क्षेत्र: दीपक बालियान
  • दक्षिण क्षेत्र: विजय मल्लांगी
  • पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र: अंकित भारद्वाज
  • पश्चिम क्षेत्र: योगेश इंगले

पार्टी का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य देशभर में संगठन को मजबूत करना और स्थानीय स्तर तक सक्रिय इकाइयों का गठन करना है।

JPSC-JSSC मुद्दों पर वार्ता के लिए 8 छात्र प्रतिनिधियों का गठन

बैठक में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) से जुड़े छात्र हितों के मुद्दों पर वार्ता के लिए आठ सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल की भी घोषणा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य हैं—

  • रवीन्द्र पासवान
  • पीयूष कुमार सिंह
  • रवीन्द्र कुमार रवि
  • राजेश प्रसाद
  • नीतू कुजूर
  • कार्तिक सोरेन
  • संदीप कुमार
  • शालू सिंह

पार्टी के अनुसार यही प्रतिनिधि संबंधित विषयों पर आधिकारिक रूप से अपनी बात रखेंगे।

पत्रकार और कानूनविद अभिभावक की भूमिका में रहेंगे

प्रतिनिधिमंडल में मार्गदर्शक एवं अभिभावक के रूप में पत्रकारों और कानूनविदों को भी शामिल किया गया है।

पत्रकार प्रतिनिधि के रूप में—

  • शंभूनाथ चौधरी
  • विकास वर्मा

जबकि कानूनविद के रूप में—

  • अजीत कुमार

को प्रतिनिधिमंडल से जोड़ा गया है।

बैठक के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश

पार्टी ने बैठक को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार—

  • सभी तथ्य, मांगें और विषय केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे।
  • पत्रकार एवं कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे।
  • मीडिया से जुड़े अभिभावक बैठक कक्ष में प्रवेश के दौरान माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस अथवा किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ नहीं ले जाएंगे।
  • वार्ता पूरी तरह अनुशासित एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत संचालित की जाएगी।

राष्ट्रीय विस्तार और संगठन मजबूती पर रहेगा फोकस

पार्टी का कहना है कि नई कार्यसमिति के गठन के साथ संगठन विस्तार, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका तथा देशभर में मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क तैयार करना उसकी प्राथमिकता होगी। अगले छह महीनों में विभिन्न राज्यों, लोकसभा क्षेत्रों और शहरों में संगठन की इकाइयों का गठन कर पार्टी अपने राष्ट्रीय विस्तार अभियान को गति देगी।

डिस्क्लेमर: यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!