Advertisment
राजनीति

बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर नितिन नवीन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

NTN NEWS// रायपुर। Vishnu Deo Sai ने बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

फाइल फोटो

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नवीन का संगठन में दीर्घ अनुभव, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में उनका नेतृत्व राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को और अधिक सशक्त स्वर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में सुशासन, विकास और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। उनका अनुभव न केवल संगठन को मजबूती देगा, बल्कि संसद में भी जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि नितिन नवीन निरंतर राष्ट्रसेवा के पथ पर सफलतापूर्वक अग्रसर रहें और उनके नेतृत्व में राष्ट्र एवं संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!