Advertisment
खेलछत्तीसगढ़

तीसरी फास्ट फाइव सीनियर नेशनल के लिए छत्तीसगढ़ की महिला एवं पुरुष टीम चंडीगढ़ रवाना…

NTN NEWS REPORT// तीसरी फास्ट फाइव सीनियर पुरुष एवं महिला नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 16 मार्च को रायपुर के सप्रे स्कूल में आयोजित किए गए। उसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए 24 से 27 मार्च तक जांजगीर में कैंप लगाया गया। कैंप के बाद पुरुष एवं महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम का गठन किया गया।

चयन ट्रायल में चयन समिति के चेयरमैन राजेश प्रताप सिंह (सरगुजा) थे, जबकि नेटबॉल खेल संघ छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर को चयन समिति का संयोजक बनाया गया। अनूप यादव, सोनम शर्मा, पूनम निषाद अन्य चयनकर्ता थे, जबकि प्रशांत जैकब एनएफआई सदस्य के रूप में मौजूद थे। अंतिम चयन ट्रायल के बाद छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला टीम इस प्रकार है।

पुरुषों की टीम

1. इमरान खान, 2. एसमोहन राव, 3.मनोज साहू, 4.नीलेश शर्मा, 5.प्रकाश विश्वकर्मा, 6.देवेश धीवर, 7.सुनील, 8. रोशन, 9.प्रियांशु राकेश, 10. दिनेश कुमार

महिला टीम

1. मिशा सिंह, 2. शिवांगी, 3 पूजा, 4. प्रियंका, 5. स्वाति वर्मा, 6. प्रीति मिंस, 7. पायल यादव, 8. हर्षिका उपाध्याय

छत्तीसगढ़ टीम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बालोद, बलौदा बाजार भाटापारा, सरगुजा जिले के खिलाड़ी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम का कोच प्रशांत जैकब भिलाई को बनाया गया है, जबकि बालिका टीम का कोच ओम कुमार बलौदा बाजार भाटापारा को बनाया गया है, जबकि मैनेजर धमतरी की पूनम निषाद को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की टीम चंडीगढ़ में होने वाली तीसरी राष्ट्रीय सीनियर फास्ट फाइव पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। छत्तीसगढ़ की टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर व अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने उपलब्ध कराई एवं छत्तीसगढ़ टीम को बधाई शुभकामनाएं दी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!