Advertisment
खेलछत्तीसगढ़रायपुर

तीसरे फास्ट फाइव एवं पहले मिक्स नेटबॉल के लिए छत्तीसगढ़ की सब जूनियर टीम घोषित

छत्तीसगढ़, रायपुर 28 मार्च // तीसरे फास्ट फाइव एवं पहले मिक्स नेटबॉल के लिए 16 मार्च को सिलेक्शन ट्रायल रायपुर के सप्रे स्कूल में आयोजित किया गया। इससे पूर्व  खिलाड़ियों का जांजगीर में 21 तारीख से लेकर 24 तारीख तक कैंप लगाया गया था।

कैंप के पश्चात छत्तीसगढ़ की बालक वर्ग में एवं बालिका वर्ग में फाइनल सिलेक्शन ट्रायल लेकर छत्तीसगढ़ की टीम बनाई गई जिसमें चयन करता के रूप में राजेश प्रताप सिंह (सरगुजा) सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहे, जबकि नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ महासचिव राजेश राठौर को सिलेक्शन कमेटी का कन्वीनर बनाया गया। अन्य सिलेक्टरों के रूप में अनूप यादव, सोनम शर्मा, पूनम निषाद, जबकि एन एफ आई मेंबर के रूप में प्रशांत जेकब जी मौजूद रहे फाइनल सिलेक्शन ट्रायल के पश्चात छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम इस प्रकार है।

बालक टीम :  1.काव्य ,2.रिशी ,3.अनुराग,4.आशीष ,5.एरोन,6.विनायक,7.मृत्युंजय,8.ओमप्रकाश ,9.पीयूष ,10.नूतन,11.टिकेश्वर

बालिका टीम :  1.शाज़ली हुसैन ,2.सिमरन,3.एकता ,4.अवनी,5.अनन्या ,6.रितिका,7.सुशीला ,8.श्रुति

इस टीम में रायपुर, बिलासपुर ,मुंगेली ,जांजगीर चांपा, दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार भाटापारा, सरगुजा,जिलों के खिलाड़ी शामिल है।

छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया की सब जूनियर की फास्ट फाइव एवं मिक्स नेटबॉल की टीम काफी मजबूत है अगर खिलाड़ियों ने अपना अच्छा खेल का प्रदर्शन किया तो निश्चित ही मेडल लेकर आएगी। छत्तीसगढ़ के बालक वर्ग के कोच हिमांशु धमतरी एवं मैनेजर अक्षय कुमार को नियुक्त किया गया है। जबकि बालिका टीम की कोच पुष्पा ध्रुव को बनाया गया यह टीम भिवानी हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम समता एक्सप्रेस से हरियाणा के लिए रवाना होगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!