Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंरायपुर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आयुक्त ने की कड़ी कार्यवाही,लापरवाह अधिकारियों का रोका एक माह का वेतन

अपर आयुक्त एम.डी.पनारिया, आर. के.राठौर उपायुक्त एस. के.शर्मा, जी. पी. प्रजापति एवं वास्तुविद डोले का रोका गया वेतन

छत्तीसगढ़, रायपुर 1 फरवरी 2025//  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुन्दन कुमार के आदेश से लापरवाह एवं बेपरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए एक माह का वेतन रोक दिया गया है। जिससे पूरे गृह निर्माण मंडल में हड़कंप मच गया है,पहली बार बड़े पदों पर आसीन अधिकारियों पर कार्यवाही होने से पूरा हाउसिंग बोर्ड अलर्ट मोड पर आ गया है।

जिन अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है उनमें (1).एम.डी.पनारिया अपर आयुक्त प्रक्षेत्र- बिलासपुर छत्तीसगढ़  हाउसिंग बोर्ड (2). आर. के राठौर अपर आयुक्त प्रक्षेत्र- अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (3). एस.के. शर्मा उपायुक्त वृत्त बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (4). जी. पी. प्रजापति उपायुक्त सर्किल जगदलपुर (तत्कालीन उपायुक्त अंबिकापुर) छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड  (5). सी.एल.डोले वास्तुविद मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड  है। 

जब से आयुक्त कुन्दन कुमार ने गृह निर्माण मंडल का कार्यभार संभाला है लापरवाह अधिकारियों की शामत आ गई है लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है अभी कुछ दिन पहले ही कई भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई थी उसके बावजूद लापरवाह अधिकारी सचेत नहीं हो रहे थे। जिस प्रकार से इन बड़े अधिकारियों के विरुद्ध वेतन रोकने संबंधी कार्यवाही की गई निश्चित तौर पर अन्य लापरवाह अधिकारी इससे सबक जरूर लेंगे। साथ ही आदेश में लिखा है कि यदि इसके बाद भी सुधार नहीं किया जाता तो और भी ठोस कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त कुन्दन कुमार द्वारा निर्देशित आदेश में लिखा है कि सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग की “छ.ग. गृह निर्माण मंडल के निर्माण कार्यो तथा संचालन संधारण के संबंध में” दिनांक 29.01.2025 को आयोजित समीक्षा बैठक उपरांत प्राप्त निर्देशानुसार आपके कार्य क्षेत्रो में निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं होने के कारण सचिव एवं आयुक्त महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया है। साथ ही आपके द्वारा वर्ष 2024 मे पर्याप्त नवीन कार्य स्वीकृति हेतु प्रस्तावित नहीं किये जाने से मंडल की वित्तीय सुदृढ़ता प्रभावित हुई है। उपरोक्त परिस्थिति मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित नहीं है।

अतः उपरोक्तानुसार संचालित निर्माण कार्यों की असंतोषजनक प्रगति, नवीन कार्यों के पर्याप्त प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किये जाने एवं कार्यों के प्रति आवश्यक रूचि की कमी को ध्यान में रखते हुए आपका माह जनवरी 2025 का वेतन रोका जाता है। साथ ही यह भी निर्देशित किया जाता है कि तत्काल उपरोक्त परिस्थितियों में सुधार करते हुए मण्डल हित मे कुशलतापूर्वक कार्य निष्पादित करें अथवा नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किया जाऐगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!