Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कैशियर गिरफ्तार, एसीबी/ईओडब्ल्यू बिलासपुर की कार्रवाई, 2.06 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप

दो करोड़ से अधिक राशि गबन मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बिल्हा शाखा की तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार एसीबी/ईओडब्ल्यू बिलासपुर की कार्रवाई, 2.06 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप

NTN NEWS REPORT// 26 फरवरी 2026। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्हा शाखा में पदस्थ रही तत्कालीन कैशियर तेजयश्री थिरूपतम्मा को लगभग 2.06 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी/ईओडब्ल्यू), मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा बिल्हा, जिला बिलासपुर के शाखा प्रबंधक द्वारा एसीबी/ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच बैंक की कैशियर एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ की गई। इस दौरान बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 2,06,37,600 रुपये की राशि का गबन कर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।शिकायत के आधार पर एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा 19 जनवरी 2026 को तेजयश्री थिरूपतम्मा एवं अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(A), 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336(3), 340(2) के तहत अपराध क्रमांक 03/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इधर, स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई जांच में भी कैशियर एवं अन्य के द्वारा आर्थिक अनियमितता और संबंधित राशि के गबन की पुष्टि हुई है। विभागीय जांच रिपोर्ट और विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर एसीबी बिलासपुर की टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी कैशियर की तलाश कर रही थी।

इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तेजयश्री थिरूपतम्मा बिल्हा स्थित स्टेट बैंक शाखा में गोपनीय रूप से आने वाली है। सूचना के आधार पर एसीबी बिलासपुर की टीम ने 26 फरवरी 2026 को उसे अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से मिला मोबाइल फोन भी जांच हेतु जब्त किया गया है।

गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय, बिलासपुर में प्रस्तुत कर रिमांड लेने की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!