
शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई—छापेमारी में 06 जुआरी गिरफ्तार, 22,100 रुपए नकद व 52 पत्ती ताश जब्त
NTN NEWS REPORT//जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम पड़रिया खार में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को मौके पर ही धर दबोचा।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी 22,100 रुपए एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
जुआरियों के नाम व विवरण : 1. वासुदेव साहू पिता रामजी साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुमारी थानारी, जिला बलौदाबाजार 2. बहादुर प्रसाद कैवर्त पिता स्व. रामचरण कैवर्त, उम्र 58 वर्ष, निवासी अमलीडीहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ 3. रवि सागर पिता प्रहलाद सागर, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुमारी थानारी, जिला बलौदाबाजार। 4. भुवन केवट पिता छोटू केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवरहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़। 5. इतवारी केवट पिता फिरन केवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमलडीहा, थाना बिलाईगढ़ 6. महेश कुमार साहू पिता पुनिराम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुम्हारी, थाना किधरौरी, जिला बलौदाबाजार
कार्रवाई में शामिल पुलिस स्टाफ : इस सफल अभियान में
निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, आरक्षक प्रवीण साहू, नितिन द्विवेदी, राजेश कश्यप, बेदाराम पटेल, विवेक ठाकुर, दिनेश चौहान एवं शिव रायसागर का विशेष योगदान रहा।