
जांजगीर में बच्चों के इलाज की बड़ी सौगात: आयुष्मान योजना से किलकारी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में निःशुल्क भर्ती
25 बेड, आईसीयू–एनआईसीयू और वेंटिलेटर सुविधा से सुसज्जित आधुनिक बाल चिकित्सालय
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में जांजगीर जिले को एक बड़ी सुविधा मिली है। वार्ड क्रमांक-19, नीम पथ, कलेक्टोरेट रोड स्थित किलकारी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत बच्चों को निःशुल्क भर्ती एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यह अस्पताल जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के इलाज के लिए पूरी तरह समर्पित है, जहां आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सक की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में इलाज
अस्पताल का संचालन डॉ. हरीश पटेल (एम.बी.बी.एस., डी.सी.एच., पीजीपीएन – बोस्टन यूनिवर्सिटी, यूएसए) द्वारा किया जा रहा है। डॉ. पटेल शिशु रोगों के विशेषज्ञ हैं और बच्चों के इलाज में उनका व्यापक अनुभव अभिभावकों के लिए भरोसे का आधार बन रहा है।
अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध
किलकारी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बच्चों के लिए निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं—
- 25 बेड की सुविधा
- आईसीयू एवं एनआईसीयू (NICU / PICU)
- वेंटिलेटर सपोर्ट
- बबल सी-पैप (Bubble CPAP)
- सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम
- मल्टी पैरामीटर मॉनिटर
- सिरिंज पंप
- नेब्युलाइज़र सुविधा
- जनरल एवं प्राइवेट वार्ड
- सभी प्रकार के टीकाकरण (वैक्सीनेशन)
- ओपीडी सेवाएं
आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा निःशुल्क इलाज
आयुष्मान कार्ड रखने वाले बच्चों को अस्पताल में बिना किसी शुल्क के भर्ती कर समुचित इलाज की सुविधा दी जा रही है। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक राहत मिलेगी।
बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद नाम
किलकारी चिल्ड्रन हॉस्पिटल बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण इलाज को प्राथमिकता देते हुए जांजगीर क्षेत्र में अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
संपर्क व पता
📍 पता: वार्ड क्रमांक-19, नीम पथ, कलेक्टोरेट रोड, जांजगीर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 7805909193