Advertisment
Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का प्रोसेसमैन गिरफ्तार

NTN REPORT// एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला धमतरी के जल संसाधन विभाग अंतर्गत विद्युत यांत्रिकी कार्यालय सौंदूर में पदस्थ प्रोसेसमैन (बाबू) लक्षेश्वर साहू द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता गुमान सिंह ने एसीबी ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता स्वर्गीय संतोष सोनकर जल संसाधन विभाग जिला धमतरी में हेल्पर के पद पर पदस्थ थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके देय स्वत्व राशि के प्रोसेंसिंग कार्य के एवज में आरोपी कर्मचारी द्वारा 1.10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने मामले को सही पाया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

दिनांक 17 जून 2026 को एसीबी टीम द्वारा आयोजित ट्रैप कार्रवाई में आरोपी लक्षेश्वर साहू, प्रोसेसमैन (बाबू) को शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!