Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में जिला प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति घोषित, देखिए आदेश…

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी हुई सूची, संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

NTN REPORT// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह घोषणा माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की जिम्मेदारियों के लिए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

नव नियुक्त जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी अपने-अपने जिलों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं पार्टी गतिविधियों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई जिम्मेदारी प्राप्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह नियुक्ति भाजपा के संगठन विस्तार और महिला शक्ति की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!