Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़

विकलांगों की शिकायत पर एक्शन: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच और कार्रवाई के आदेश

सक्ती जिले में योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप, शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने कलेक्टर को दिए सख्त निर्देश

NTN NEWS REPORT// रायपुर/सक्ती। सक्ती जिले में दिव्यांगजनों (विकलांगों) द्वारा योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल संज्ञान लिया और कलेक्टर सक्ती को नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के समाज कल्याण विभाग से जुड़े अधिकारियों पर दिव्यांगों की विभिन्न योजनाओं में अनियमितता और पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में बताया गया कि दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सहित अन्य योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर हितग्राहियों से राशि वसूली की जा रही है।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में निर्धारित राशि से कम भुगतान किया गया, जबकि कई योजनाओं में पात्र हितग्राहियों से हजारों रुपये तक लिए गए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी कर योजनाओं का लाभ देने में अनियमितता बरती जा रही है।

इस गंभीर शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मामले की विधिवत जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, की गई कार्रवाई की जानकारी जनदर्शन पोर्टल पर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आवेदक अपनी शिकायत की अद्यतन स्थिति जनदर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

प्रशासनिक हलचल तेज
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। कलेक्टर स्तर पर मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है।

पीड़ितों को न्याय की उम्मीद
दिव्यांगजनों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उन्हें न्याय मिलेगा और योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। साथ ही, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!